कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय, ब्लॉक सी-30 द्वितीय एवं तृतीय तल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर छ.ग. के आदेश क्रमांक 162/264/आउशि/योजना/2018 नया रायपुर दिनांक 19/08/2018 मुख्य बजट 2018-19 में प्रावधान अनुसार सत्र 2018-19 से शासकीय नवीन महाविद्यालय मोपका-निपनिया, जिला-बलौदाबाजार-भाटापारा प्रारंभ किये जाने की स्वीकृृति प्रदान की गई। वर्तमान में इस महाविद्यालय का नाम स्व. रामनाथ वर्मा शासकीय महाविद्यालय मोपका-निपनिया कर दिया गया हैै।